27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

उच्च न्यायालय द्वारा सी. ओ. को डी. सी. एल. आर. में प्रमोशन के आदेश के बाद भी बिहार सरकार कर रही हैं,अनदेखी के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल

JNA/पटना से आर आर वर्मा की रिपोर्ट बिहार की राजधानी पटना की ह्रदय स्थली जगदेव पथ के मुरली चक के घूँघट मैरेज गार्डन के प्रांगण में बिहार के सी ओ, डी सी एल आर संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व डिपुटी कलेक्टर आदित्य शिवम शंकर ने की तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा सी ओ को डी सी एल आर में प्रमोशन के आदेश के बाद भी बिहार सरकार द्वारा अनदेखी के खिलाफ सी ओ, डी सी एल आर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं l संघ अपनी स्मिता की रक्षा हेतु यह लड़ाई लड़ रही है lमुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जय प्रकाश नारायण के क्रांति की कोख से मुख्यमंत्री नीतीश का जन्म हुआ है l तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि सी ओ, डी सी एल की मांग जायज है इसलिए बिहार के मुख्य मंत्री और राजस्व मंत्री सह उपमुख्यमंत्री अविलम्ब संघ की शत प्रतिशत मांगों को मानकर बिहार राज्य के विकाश की जो रफ्तार थम गई है अविलम्ब उसे चालू कर उसमें गति देकर बिहार वाशियों को उपहार स्वरूप प्रदान करें l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें