34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जहानाबाद में रजिस्ट्री के नाम पर ठगी करो निराधार ऐसी बात राष्ट्रीय जनता दल के महिला जिला अध्यक्ष ,कुमारी सिद्धार्थ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कुमारी सिद्धार्थ ने कॉन्फ्रेंस कर सफाई थी। जिला जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के रजिस्ट्री के नाम पर ठगी का आरोप भी बुनियाद और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा है की रजिस्ट्री के लिए मैंने जीतना तय राशि किया था उससे ज्यादा मांग की गई उसके बाद में जमीन लेने से इनकार कर दिया।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला महिला अध्यक्ष कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर और राजद प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू भी मौजूद रहे और उन्होंने सुमन सिद्धार्थ का समर्थन किया।
प्रेस वार्ता में कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और एक सुनियोजित साजिश के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने हर आरोप का प्रमाण के साथ जवाब दिया है और सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि कुछ सामंती मानसिकता के लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुराने लेन-देन के मामले को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। महिला जिला अध्यक्ष ने बताया कि मकान के नाम पर उनसे जो राशि ली गई थी, वह अब तक वापस नहीं की गई है और उसे हड़पने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने गया थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन पर पूरा भरोसा है और वे निष्पक्ष जांच की उम्मीद करती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद राजद नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए उनके समर्थन में आवाज उठाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें