जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया समाहरणालय सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियागिता परीक्षा (टी आर ई-2.0) का आयोजन जिला में सफल तरीके से करने के लिए जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे एवं पुलिस अधिक्षक खगड़िया द्वारा संयुक्त बैठक कि गई। विदित हो कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन खगड़िया जिला में दिनांक 8/12/2023, 9/12/2023 एवं 10/12/2023 को जिला के विभिन्न 13 सेंटर्स पर किया जाना हैं। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संबंधी संयुक्त आदेश निर्गत किया जा चुका है।
आज दिनांक 5/12/2023 को जोनल दण्डाधिकारी ,स्टैटिक दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधिक्षक को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक खगड़िया द्वारा इस परीक्षा का सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निदेश दिए गए।बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियागिता परीक्षा (टी आर ई-2.0) का आयोजन 8,9 एवम 10 दिसंबर को होना है जिसमे कुल 14424 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।परीक्षार्थी का प्रवेश के समय सघन फ्रिश्किंग जाँच करने,केंद्राधिक्षक को परीक्षा केंद्र पर जेनेरेटर की सुविधा, बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने आदि का निदेश दिया गया। 11ः00 बजे पूर्वाहन के बाद किसी भी परीक्षार्थि को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॅानिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।पुलिस अधिक्षक द्वारा शहर में ट्रेफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया को स्थल भ्रमण करने के साथ ही ट्रेफिक प्लान व उसका अनुपालन सुनिश्चिति कराने का निदेश दिया गया।इस बैठक मे अपर समाहर्ता खगड़िया,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता खगड़िया एवम गोगरी,सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,खगड़िया ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारीगण एवं केन्द्राधिक्षक मौजूद थे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में आगामी बी.पी.एस.सी अध्यापक परीक्षा हेतु ज्वाइंट ब्रीफिंग का किया गया आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


