26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

डॉ. हरिशचंद्र चौधरी सिविल सर्जन जहानाबाद द्वारा निर्माणाधीन सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर बीएमएसआईसीएल के अभियंता एवं कार्यरत कॉन्ट्रैक्टर से विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में अभियंता एवं कॉन्ट्रैक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि निर्माणाधीन सदर अस्पताल का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर संभावित रूप से हैंडओवर कर दिया जाएगा। डॉ. चौधरी ने कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें