जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी स्टेशन पर आर पी एफ मानसी के अधिकारी व जवानों के द्वारा 15909अप एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। वही मानसी आरपीएफ निरिक्षक प्रेम कुमार झा ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने हेतु यात्रियों के मध्य उद्घोषणा किया गया। साथ ही साथ नशा खुरानी, यात्री सामानों की चोरी,ज्वलनशील, विस्फोटक, आपत्तिजनक वस्तु के विरुद्ध सावधानी बरतने एवं रेल मदद पर आवश्यक जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया ।
गेट या पायदान पर लटक कर यात्रा न करने, अकारण चेन पुलिंग न करने, यात्रा हेतु टिकट दलालों से टिकट खरीद न करने,दिव्यांग कोच ,महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करने,रेल लाइन पर सेल्फी ना लेने इत्यादि के संबंध में जागरूकता प्रसारित की गई। जागरुकता अभियान समय 12/30से 13/30 बजे तक चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों को सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिया गया।


