26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

मानसी में भाजपा युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के पंचायत भवन में भाजपा युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेमजीत प्रजापति ने की।वहीं मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित लोकसभा प्रभारी मुरारी पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूती और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती को लेकर विस्तृत रुप से चर्चा किया।उन्होंने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिन- प्रतिदिन आगे वक़्त रहा है। मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती को लेकर हर स्तर पर तैयार रहने का अपील किया। जबकि युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेमजीत प्रजापति ने कहा की भाजपा में युवाओं एवं सरजमीनी कार्यकर्ताओं को काफी मान- सम्मान मिल रहा है। प्रजापति ने कहा की मानसी में हर बुथ पर भाजपा की मजबूती की जा रही है। उन्होंने युवाओं से भाजपा में आने का अपील भी किया। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री सुनील चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पन्ना प्रमुख और भूत स्तर को मजबूत करने की बात कहा। जबकि भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमर सिंह ने 400 पर लक्ष्य के साथ युवाओं को घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी जी के सभी योजनाओं की जानकारी देने की बात कहा।मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल कृष्ण चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रियांशु सिंह ,बिजेंद्र यादव, प्रमोद मालाकार ,राजीव प्रजापति, चंदनप्रजापति ,गुलशन, सम्राट,जितेंद्र ,विनय ,मुरारी कुमार, तरुण कुमार,आशीष ,अभिषेक, मिट्ठू ,नवनीत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें