27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

400 मीटर के जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिलखुश कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में आयोजक नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में आज 18 वीं नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में कराया गया। यह दौड़ प्रतियोगिता सिनियर बालक वर्ग में 1000 मीटर का और जुनियर बालक वर्ग में 400 मीटर का था। दौड़ के निर्णायक शंकर सिंह उर्फ शंकर गुरु ने बताया कि सिनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान सन्नी कुमार, तीसरा स्थान बैजू कुमार ने प्राप्त किया। वही 400 मीटर के जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिलखुश कुमार, द्वितीय स्थान रामेश्वर कुमार, तीसरा स्थान पियुष कुमार को मुख्य अतिथि पुर्व फुटबॉल खिलाड़ी रुपेश रंजन विशिष्ट अतिथि नशा मुक्त भारत मानसी के प्रखण्ड सचिव अजित कुमार सिंह ने राज माता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति कि ओर से प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर धावकौं को नशा मुक्ति बिषय पर बोलते हुए यशवन्त ने कहा कि मादक पदार्थ के सेवन करने से ब्यक्ति कमजोर तो होता ही है साथ ही उस ब्यक्ति का नस्ल कमजोर हो जाता है, और कमजोर नस्ल अपने आप और समाज का क्या भला करेगा? इसलिए मादक पदार्थ से हमेशा दुर रहें। सभी खिलाड़ियों ने आजिवन नशा मुक्त रहने का वचन दिया। नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि कल छुटे हुए बालिका प्रतिभागी का 400 मीटर का दौड़ प्रतियोगिता होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें