*त्रिकालदर्शी संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सान्निध्य में होगा एक दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव समारोह 02 अप्रैल को*
*तैयारियों को लेकर हुई भक्तमंडली सदस्यों की अहम बैठक, लिए गए कई निर्णय*
JNA/S.K.Verma खगड़िया। त्रिकालदर्शी संत देवराहा बाबा शिवनाथ दास के सान्निध्य में आगामी 02 अप्रैल को रामचंदा स्थित शुभ लगन रिसॉर्ट में एक दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खगड़िया जिले के अलावा बिहार के अन्य जिले यथा आरा, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, पटना समस्तीपुर, सुपौल तथा मुजफ्फरपुर से भक्तजन भाग लेंगे। समारोह की सफलता के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक की गई, जिसमें उपस्थित भक्त मंडली के सदस्यों में प्रमुख थे समाज सेवी डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ लाल बिहारी गुप्ता, ध्रुव कुमार, प्रहलाद कुमार, ललित सिंह, मुन्ना कुमार, दिनेश गुप्ता, गौतम यादव, पप्पू कुमार तथा संजीव कुमार आदि। हनुमान जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर सुबह में मनोकामना शिवमन्दिर, रामचंदा से निकाली जाएगी शोभा यात्रा जो शहर के विभिन्न मोहल्ले से गुजरता हुआ आयोजन स्थल शुभ लग्न रिसॉर्ट में समापन होगा, बाबा शिवनाथ दास महाराज का प्रवचन, हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा।


