जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में प्रत्येक पंचायत से एक श्रमिक ने भाग लिया। सभी श्रमिकों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग से संबंधित श्रम कानूनों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा दीप प्रज्ललित कर किया गया। श्रम अधीक्षक, श्री मृत्युंजय कुमार झा के द्वारा उद्घाटन भाषण में विभाग के विभिन्न योजनाओं और श्रम कानूनों के बारे में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रत्येक सप्ताह विभाग के द्वारा चयनित पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी श्रम अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को दी। इस कार्यक्रम के द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सहायता देने की बात भी की गई। मोदनगंज प्रखण्ड के श्रम प्रवत्तन पदाधिकारी, श्री रामबाबु कुमार ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना योजना पर विस्तृत जानकारी दी। बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, 2011 सह-संशोधित 2024 के बारे में श्रमिकों को विस्तृत जानकारी दी गई कि मृतक के आश्रितों को स्वाभाविक मृत्यु मामले में 50,000/- (पचास हजार) और दुर्घटना मृत्यु मामले में 2,00000/- (दो लाख) अनुदान राशि देने का प्रावधान है। शिविर में श्री मृत्युंजय कुमार झा, श्रम अधीक्षक, जहानाबाद एवं सभी प्रखण्ड के अम प्रवर्त्तन पदाधिकारी उपस्थित थे। श्रम अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यशाला/शिविर का समापन किया गया।


