26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

सदर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और अनुशासन पर जोर

खगड़िया, 07 अप्रैल सदर प्रखंड अंतर्गत बरैय पंचायत के सुंगठिया ग्राम में प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। पंचायत अध्यक्षों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को सामाजिक संतुलन के साथ मजबूत और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने उन लोगों की कड़ी आलोचना की जो पार्टी का झंडा लगाकर चलते हैं लेकिन चुनाव के समय पार्टी या समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करते हैं। उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए और कई नए नेताओं को पार्टी से जोड़ा, जिनमें वर्तमान जिला अध्यक्ष व महासचिव राजीव रंजन सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं को आज भी एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं और कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वहीं अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने भविष्य को लेकर राजनीतिक इच्छा व्यक्त करते हुए निशांत कुमार को नेतृत्व में देखने की बात कही। बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, महासचिव राजेश सिंह मुखिया, महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कमल कुमार पटेल, महासचिव जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, मुन्नी जयसवाल,अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, मानसी से राजनीति प्रसाद सिंह, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, कमल किशोर पटेल, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव, जयप्रकाश सिंह तथा रंजीत कुमार सिंह सहित सभी पंचायत अध्यक्षगण शामिल थे। बैठक के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देना रहा। उन्होंने एकजुटता, अनुशासन और जमीनी स्तर पर कार्य विस्तार को ही पार्टी की सफलता का आधार बताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें