27.1 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

तिरहुत शिक्षक सम्मान समारोह–2026 गरिमामय माहौल में सम्पन्न

*उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा जगत को दिया गया प्रेरणा संदेश*
*पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार सम्मान समारोह में रहे उपस्थित*
JNA/रितेश राज वर्मा  मुजफ्फरपुर। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश के नेतृत्व में आयोजित “तिरहुत शिक्षक सम्मान समारोह–2026” रविवार को चाँदनी चौक स्थित प्रेम उत्सव परिसर, मुजफ्फरपुर में गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों को समाज के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना था।सम्मानित हुए शिक्षा जगत के प्रेरणादायी शिक्षक…..
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं विभिन्न वर्गों के शिक्षक साथियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।
“यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पण की पहचान है।आयोजकों का संयुक्त वक्तव्य, प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि तिरहुत शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को समाज के सामने लाना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक परिवर्तनकारी हैं और उनके सम्मान से शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलती है।
“शिक्षक सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उच्च न्यायालय,पटना के वरीय अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार ने संगठन के सभी संघीय प्रतिनिधियों को डायरी व कैलेंडर देकर सम्मानित किये। साथ ही अपने संबोधन मे उन्होनें आश्वस्त किया कि शिक्षक समस्या का हर स्तर पर वे न्यायालय के माध्यम से लड़ाई लड़कर समाधान कराने को तत्पर रहेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण, प्रदेश अध्यक्ष, प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ अशोक कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशीर कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों का समर्पण ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज की सहभागिता को भी मजबूत करते हैं। जब शिक्षक सम्मानित होते हैं, तब शिक्षा और समाज दोनों सशक्त होते हैं। विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा, समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, NMOPS एवं ATEWA के प्रतिनिधि, बैंक प्रबंधक, भारतीय डाक विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।आयोजकों ने जताया आभार
समारोह के सफल आयोजन पर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षा उन्नयन हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि “तिरहुत शिक्षक सम्मान समारोह–2026 केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों के संघर्ष, त्याग और योगदान को समाज के समक्ष स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश का लक्ष्य है कि प्रत्येक शिक्षक के उत्कृष्ट कार्य को पहचान मिले और उनकी आवाज को सशक्त मंच प्रदान किया जाए।उन्होंने आगे कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षकों के हितों, अधिकारों एवं शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।
“शिक्षक सशक्त होंगे तो शिक्षा सशक्त होगी, और शिक्षा सशक्त होगी तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होगा । सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सामिल हुए, दिनेश सिंह, गजेन्द्र राय, चंदेश्वर प्रसाद, इश्तेखार, उमाशंकर प्रसाद सिंह, रामाकांत सिंह, विजय सिंह, अंजू कुमारी, अर्पणा सिंह, मनोज कुमार, रानी कुमारी, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मो. दाउद अली, पप्पु कुमार पंकज, कुमार अभिषेक, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, रामपृत विद्यार्थी, केशव राम, अजय कुमार सिंह, विनोद पाण्डेय, टुनटुन कुमार, मुकेश गुप्ता,संजीव समीर, जमील अहमद विद्रोही,मृत्युंजय ठाकुर सहित सैकड़ो शिक्षक सामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें