34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बाल विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी। ( Science Exhibition)का किया गया आयोजन

जगदूत न्यूजअनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में वहां के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आधुनिक समय के विज्ञान एवं मेडिकल के क्षेत्र के कई उपलब्धियों को अपने प्रदर्शनी के द्वारा प्रस्तुत किया l यह विद्यालय अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है जिसमें यहां के बच्चे समय-समय पर कई कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दर्ज करते हैं l इसी क्रम में दिनांक 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय निदेशक अक्षय कुमार ने किया l जिसमें विद्यालय निदेशक ने विद्यालय के बच्चों के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया ,जिसमें आधुनिक समय के विज्ञान एवं मेडिकल के क्षेत्र में बढ़ते हुए भारत को प्रदर्शित किया गया है, विद्यालय के बच्चों ने अपने जीवन में नवीकरणीय संसाधनों एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग को महत्वपूर्ण बताया है जिसमें वर्ग चतुर्थ के द्वारा ज्वालामुखी विस्फोट, वर्ग पंचम द्वारा विंड मिल ,लिफ्ट एवम् स्मोकिंग मशीन वर्ग छह के द्वारा विंड मिल, ग्लोबल वार्मिंग एवं वाटर साइकिल(जल चक्र) वर्ग सप्तम के द्वारा रक्त जांच शिविर ,रोबोट एवं स्मार्ट विलेज ,वर्ग अष्टम द्वारा थर्मल पावर प्लांट ,चंद्रयान-3 एवं वर्ग नवम के द्वारा कंजर्वेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी ,प्रदूषण नियंत्रण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए l इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि आधुनिक समय में हमारे जीवन में विज्ञान एवं वैज्ञानिक तकनीकों का महत्वपूर्ण योगदान है l आज के समय में हमारे जीवन शैली एवं दैनिक क्रिया विज्ञान पर निर्भर होते जा रही है क्योंकि संसाधनों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है l इस प्रकार के कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है एवं बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि को बढ़ाने से हैं l इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर नित्य नवीन तथ्यों एवं आविष्कारों को सीखने का मौका मिलता है l इससे छात्रों तथा अध्यापकों को समाज तथा पर्यावरण के विभिन्न समस्याओं से संबंधित विचारों का सृजन करने में सहायक होगा l अतः हमें नवीकरणीय संसाधनों एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना उचित होगा जैसे में सूर्य प्रकाश ,हवा ,जल इत्यादि lउक्त मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम को समुचित ढंग से संपन्न किया गया l l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें