जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद वरिष्ठ आई पी एस श्री वी के सिंह के जनसंवाद के दरम्यान एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा व्यक्त उदगार वर्तमान बिहार की बदहाल स्थिति को बयां करने वाली थी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में अभी तक कोई ऐसा आया नहीं जिसने राजनीती और वोट की बात न करके गांव की बात किया हो। विनय कुमार सिंह एक बिहारी होने के नाते सभी बिहार वासियों से अपील करने आये हैं कि बिहार के वैभवशाली इतिहास को पाने के लिए सभी को जाती-पार्टी से ऊपर उठना होगा। वे जहानाबाद जिला को गंदगी और भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनाना चाहते हैं। इसके लिए इन्होंने कल्पा, खैरा, झुनाठी और नगर वासी से बातचीत की और सभी लोगों से अपनी सहभागिता निभाने की बात कही।


