*कोय काम रहतै त जरूर बोलिहो, परबत्ता कय हमरा पर बहुत कर्जा छै – सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री*
*डीएम नवीन कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं एसपी राकेश कुमार ने केन्द्रीय पकड़ा मंत्री को अंग वस्त्र से किया सम्मानित*
JNA/Arvind Verma खगड़िया। “कोय काम रहतै त जरूर बोलिहो, परबत्ता कय हमरा पर बहुत कर्जा छै सब कय धीरे धीरे पूरा करवे” उक्त बातें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजकीय वैष्णवी चैती दुर्गा मेला का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद अपने उद्घाटन भाषण में कही। आगे उन्होंने कहा छपरा से लेकर सिलीगुड़ी तक फोर लेन बनाने का आदेश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। काम भी तेजी से हो रहा है। पसराहा में स्टील फैक्ट्री खुलेगा। परबत्ता के साथ साथ खगड़िया का अव्वल स्थान बिहार में होगा। आगे उन्होंने कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के कार्य काल में अनेकों जनोपयोगी कार्य किए गए और किए जा रहे हैं।
एनडीए सरकार निरंतर बिहार को विकसित राज्य के रूप में पहचान राष्ट्रीय स्तर पर दिलाने कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अंग वस्त्र से स्वागत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जबकि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का अंग वस्त्र से स्वागत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित थे परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, खगड़िया विधायक बबलू मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, संजय खंडेलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत तथा चैती दुर्गा मेला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण।


