26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 टायर 3 के स्वच्छ निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं कदाचारचार्य रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित, श्रीमती अलंकृता पांडे

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (TRE- 3) के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार. रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित हेतु प्रथम पाली में दो परीक्षा केंद्र यथा स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय, जहानाबाद तथा राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में संचालित परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा था। जिला पदाधिकारी के निरीक्षण में कई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किये गये।
अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (TRE- 3) के प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी 6996 में से 5575 शामिल हुए तथा 1421 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी 4596 में से 3740 शामिल हुए तथा 856 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली के परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को स्वच्छ तरीके से संपन्न कराई गई है। जहानाबाद जिले में कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित किया गया था।
दिनांक 15 मार्च, 2024 को बिहार के 26 जिलों 415 परीक्षा केन्द्रों पर अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (TRE- 3) में परीक्षा वर्ग 1 से 5 तक, वर्ग 6 से 8 तक वर्ग 9 से 10 तक तथा वर्ग 11 से 12 तक परीक्षा के लिए कुल 87,774 पदों पर रिक्तियां परीक्षाअ ली गई है, जिसमें वर्ग 1 से 5 तक तथा वर्ग 6 से 8 तक के लिए परीक्षा दिनांक 15 मार्च, 2024 को दो पालियों में लिया गया है। प्रथम पाली का परीक्षा पूर्वाह्न 09ः30 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक वर्ग 6 से 8 तक के विषय गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू का आयोजन किया गया, जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक वर्ग 1 से 5 तक विषय सामान्य, उर्दू एवं बांग्ला शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय के वर्ग 1 से 5 तक के सभी विषयों के लिए तथा सामान्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 1 से 5 तक लिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें