जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवासीय बी सी सखी दीदियों का Refresher Training Program को सफलता पूर्वक समापन किया गया। इसमौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार ,आर सेटी निदेशक श्री नागेश्वर कुमार एवं पीएनबी एफएलसी श्री अभय द्विवेदी द्वारा सभी बीसी सखी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया । इस असवर पर संकाय सदस्य अजय कुमार शर्मा, सुरज कुमार कार्यालय सदस्य किन्तु कुमारी और राकेश कुमार उपस्थित थे। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा अपने संबोधन में सभी बीसी दीदियों को अच्छे कार्य करने हेतू प्रेरित किया गया तथा सभी को अपने अपने क्षेत्र के लोगो को बेहतर बैंकिंग सुविधा देने के लिए कहा गया साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगो को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जोड़ने के लिए भी कहा गया एवं सभी को शुभ कामना दिया गया।


