26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

आयुक्त मुंगेर संजय कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय, खगड़िया पदस्थापित 46 कर्मियों को जिन्हें उच्चतर पद पर प्रोनत्ती का प्रभार प्रमाण पत्र दिया गया

*आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर श्री संजय कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय, खगड़िया अंतर्गत कार्यरत/ पदस्थापित 46 कर्मियों को जिन्हें उच्चतर पद पर प्रोनत्ती का प्रभार/लाभ (वेतनमान सहित) प्राप्त हुआ है को प्रोनत्ति प्रमाण पत्र दिया गया।*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार सरकार के अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या-11/आoनिo-03/2023 (खंड) साoप्राo-19300 दिनांक-13.10.2023 द्वारा राज्य के प्रशासनिक हित में राज्याधीन सेवाओं को प्रोनत्ति के पद सोपान में तदर्थ एवम पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के अंतर्गत राज्य कर्मियों को प्रोनत्ति के पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार देने हेतु प्रावधानित किया गया है। उक्त प्रावधान के आलोक में दिनांक-30.11.2023 को आहूत विभागीय प्रोनत्ति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गई।आज दिनांक 02.12.2023 को समाहरणालय सभा कक्ष मे आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर श्री संजय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे के समक्ष राज्य कर्मी की सेवा में प्रोन्नति के लिए कुल 46 कर्मी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें सहायक प्रशासी पदाधिकारी 07, प्रधान लिपिक 13, उच्च वर्गीय लिपिक 22, निम्न वर्गीय लिपिक 03 एवं प्रधान आशुलिपिक 01 को पद प्रोन्नति प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी खगड़िया, पुलिस अधीक्षक खगड़िया, उप विकास आयुक्त, स्थापना उप समाहर्ता, खगड़िया, एवम अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें