27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में चौदहवां नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता कराया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में आज मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में चौदहवां नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। यशवन्त ने खिलाड़ियों, धावकौं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपलोग देश के युवा हैं, युवाओं पर समाज और देश को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। अतः आपलोग सदेव नशा मुक्त रहकर देश और समाज को मजबूत करें। 100 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में अनुषा कुमारी प्रथम स्थान, पायल कुमारी द्वितीय स्थान, संजना कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए गए धाविका को राजमाता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रमाण पत्र व मैडल देकर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जे डी यु के सुमित कुमार व, विशिष्ट अतिथि अमनी मुखिया विरन सदा के द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुमित कुमार ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग खुद नशा मुक्त रहते हुए समाज के लोगों को नशा मुक्त रहने के लिए प्रेरित करें तभी हमारा देश नशा मुक्त भारत बनेगा। सम्मानित अतिथि में संतोष चन्द्रवंशी, शिक्षक चन्द्रशेखर दास, प्रशिक्षक शंकर सिंह उर्फ शंकर गुरु, कैलाश कुमार पंडित, मनिष कुमार, खिलाड़ी पंकज कुमार, धाविका पुनम कुमारी, माधुरी कुमारी, साक्षी कुमारी, नीलम कुमारी, करीना कुमारी, आरती कुमारी, पल्लवी कुमारी सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे। कल सुबह 200 मीमर का दौड़ प्रतियोगिता होगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें