26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

कई दशक बाद बना सदर अनुमंडलीय सभागार, जिलाधिकारी ने फीता कट किया उद्घाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी ,खगड़िया सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में सदर अनुमंडलीय सभागार का उद्घाटन जिला अधिकारी अमित कुमार पांडे ने पिता काटकर किया। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार झा, डीसीएलआर ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग सहित कई डिप्टी कलेक्टर व अधिकारी मौजूद थे। वहीं जिला अधिकारी अमित कुमार पांडे ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग की प्रसन्नता करते हुए कहा सुसज्जित सभागार बनाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय परिसर के अंतर्गत के बारे में कई दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, अलौली प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ,समाज सेवी सह वार्ड परिषद मानसी के हीरालाल यादव, जदयू नेता अशोक सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।इधर जगदूत न्यूज़ एजेंसी के अनुसार डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने आज खगड़िया अनुमंडल कार्यलय के बने ऊपरी तल भवन में नव निर्वित अनुमंडल सभागार का उदघाटन फीता काटकर किया। वहीं डीएम ने अनुमंडल कार्यलय सहित अनुमंडल न्यायालय का भी अवलोकन किया।डीएम अमित पाण्डेय ने पुछे जाने पर बताया अनुमंडल सभा कक्ष का उदघाटन होने से बैठक करने में अधिकारियों को सहुलियत होगा। पाण्डेय ने सरकार के निर्देश गये कार्यों में तेजी होने की बात कही। डीएम ने कहा जनता एवं अधिकारियों के बीच एक बेहतर कड़ी जुड़े इसके लिए भी कार्य की जा रही है, एवं अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया जा रहा है।मौके पर जिला उप विकास आयुक्त, एसडीओ अमित अनुराग, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर,पुलिस पदाधिकारी एडीएम खगड़िया सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें