26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

24 मार्च को 48 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का होगा आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 

*अबकी बार, फिर एक बार, होली का फुहार, राजनीतिक वसंत बहार, महामूर्खों का जोहार – अरुण वर्मा*

*फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन में अबकी बार कौन बनेगा मूर्खाधिपति मूर्खाधिराज ? – किरण देव यादव*

*सूर लय ताल, गीत संगीत नृत्य का बहेगी त्रिवेणी- सुरेश पोद्दार*

खगड़िया। बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद, अरुणोदय सांस्कृतिक मंच,ऑल रिपोटर्स यूनियन ऑफ नेशन के बैनर तले 24 मार्च को 48 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का ऐतिहासिक सफल आयोजन करने हेतु बैठक का आयोजन सदर अस्पताल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय में किया गया।बैठक की अध्यक्षता महामूर्ख सम्मेलन का संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा ने किया। बैठक में फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी किरण देव यादव, सुरेश पोद्दार, मधुबाला, उमेश ठाकुर, डॉ० अरविन्द कुमार वर्मा,प्रमोद केडिया,सतीश आनंद,सुरेश नायक,राजा वर्मा,रितेश राज, रवि राज,पंकज मिश्रा,शुभम चौहान, लालमणि सदा, सुरेश नायक, बबलू ठाकुर, कमल किशोर यादव, मुन्ना रजक आदि ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से 24 मार्च को नेशनल हाई स्कूल के सभागार में महामूर्ख सम्मेलन करने, स्मारिका प्रकाशित करने, झांकी निकालने, विभिन्न उपमा से अलंकृत करने, अतिथियों को सम्मानित करने, रंगारंग कार्यक्रम करने, होली हुड़दंग का उम्दा , आकर्षक, मनमोहक, उल्लेखनीय कार्यक्रम करने, विगत 48 वर्षों का सफरनामा प्रस्तुत करने, विभिन्न कला विभागों के लोकप्रिय कलाकारों को आमंत्रित करने, उद्घाटन करने हेतु मुख्य अतिथि विधायक सांसद जिलाधिकारी जिला प्रशासन को आमंत्रित करने, का निर्णय लिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर वर्ष के भांति 48 बसंत देख चुके फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन अबकी बार भी अनोखी अनूठी आकर्षण होगा। कार्यक्रम में तनाव पूर्ण जिंदगी एवं रोग से मुक्ति हेतु हंसोड़ आंदोलन को तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी बुद्धिजीवी, कवि लेखक साहित्यकार, पत्रकार ,कलाकार आधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में विलुप्त हो रहे परंपरागत लोकगीत बिरहा होली गीत भगैत विवाह गीत देवी गीत अल्हा रुदल भोजपुरी हिंदी गीत चुटकुला प्रहसन एकांकी नाटक डिस्को डांस ठेठ गंवई भाषा में कार्यक्रम को हास्य फूहार से सराबोर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुस्कान हंसी ठहाके गूंजायमान होगा । कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहरी कलाकार फिल्मीस्तान बॉलीवुड एवं भोजपुरी के अभिनेता अभिनेत्री भाग लेंगे एवं फरकियावासी का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में सूर लय ताल, गीत संगीत नृत्य की त्रिवेणी बहेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें