34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट में 15 लोगों को गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया । वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि 01 व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जूर्म में, 07 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से विकलांग कोच में यात्रा करने के जुर्म में , 4 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से महिला कोच में यात्रा करने के जुर्म में, 03 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 15 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

1 COMMENT

  1. चोर गिरोह को तो पकड़ नहीं रहे हैं और यात्री ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो उसे पकड़ रहे हैं गरीब लोगों को इसमें अमीर लोग कितना है पैसा रहता तो ये इस तरह से नहीं जाता AC में सफर करता नहीं तो टिकट कटा लेता टिकट भी तो रेलवे स्टेशन में 80 आदमी के जगह पर 500 टिकट काट देते हैं और उसी में मरते हुए जाओ आगे चलकर किन्नर ,नचनियां, फर्जी पुलिस, भेंडर, लुटेरों ने लूटते रहते हैं उनको कोई नहीं पकड़ रहे हैं सरकार सही नहीं है क्रप्शन कब खत्म होगा पता नहीं गुंडागर्दी कब खत्म होगा भगवान शिव जाने पापी गलत लोगों का अंत करने के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें