34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउन्डेशन के नेतृत्व में कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान का होगा आयोजन

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमेन पावर सोशलिटी फाउन्डेशन की ओर से कन्या गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा।फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या , संयोजक सन्तोष कुमार के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव डॉ.अंजलि सुनेजा, सचिव डॉ. सरिता टाटावत, सह संयोजक डॉ. ललिता वर्मा की अनुशंसा से कन्या जन्म प्रेरक इंद्रा बंसल, डॉ. मीनाक्षी सांवरिया, लक्ष्मी शर्मा, ललिता टाक ने समाज हित में विभिन्न प्रकार के २० अभियानों में शामिल मुख्य रूप से कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान जो कि १०१ कन्याओं को कपड़े, खिलोने , नकद राशी स्वाभिमान पत्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित करने का पुण्यदाई क़दम उठाया है। जो १० मार्च को अंबेडकर मेमोरियल वेल्फेयर सोसायटी, झालाना जयपुर दूरदर्शन के सामने में प्रातः ११ बजे से शुभारंभ होकर अपरान्ह ३ बजे तक चलेगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्तियों को मानव जीवन की उत्कृष्टता का सम्मान, कन्या जन्म दात्री सम्मान, कन्या जन्म प्रेरक सम्मान, समाज सेवी सम्मान दिया जाएगा। ये कार्यक्रम सामाजिक जन जागृति हेतु आयोजन किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउन्डेशन १०१ नारी शक्ति वंदन सम्मान २०२३का सफ़ल आयोजन कर चुकी हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें