26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक नाबालिक लड़का को चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी जितेंद्र कुमार द्वारा स्टेशन पर गस्ती क्रम में  एक नाबालिक लड़का प्लेटफार्म संख्या एक पर संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए पाया गया । बरामद बच्चा से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता मोहम्मद बाबुल उम्र लगभग 12 वर्ष पिता मोहम्मद रिजवान माता- लैला खातुन घर- अजदौल थाना चैनपुरा जिला बेगूसराय बताया । उक्त बरामद बच्चा के बारे में आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि स्टेशन आने पर पूछताछ किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । तत्पश्चात बच्चा को आरपीएफ पोस्ट लाया गया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर सूचित किया गया । समय करीब 15:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आए जिन्हें उक्त बच्चा को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें