जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से प्राप्त किन्नर द्वारा यात्रियों से किये जाने वाले दुर्व्यवहार का वायरल विडियो ट्विटर कंप्लेंट के माध्यम से प्राप्त हुआ । जिसके अनुपालन में मुझ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम आरपीएफ खगड़िया द्वारा मामले की जांच पड़ताल किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह मामला कल दिनांक 24/02/24 को गाड़ी संख्या 15713 आप कटिहार – पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का है । उक्त गाड़ी कल दिनांक 24/02/24 को समय 09:26 बजे खगड़िया स्टेशन पर आई तथा समय 09:28 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान की थी।उक्त घटना खगड़िया से बेगूसराय के बीच में किन्नर द्वारा यात्रियों से पैसा मांगने को लेकर बदतमीजी करने पर यात्रियों द्वारा विरोध किया गया , जिसपर किन्नरों ने यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया । छानबीन के क्रम में उक्त घटना में शामिल तीन किन्नर को पहचान कर खगड़िया स्टेशन रोड से आज दिनांक 25/02/24 को समय करीब 21:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार तीनों किन्नर से पूछताछ करने पर अपना नाम व पता – (1) मोनिका किन्नर उम्र 20 वर्ष, पिता स्वर्गीय श्री रामसुंदर दास घर सनौली थाना खगड़िया जिला खगड़िया (2) शिवानी किन्नर उम्र 23 वर्ष पिता वीरन महतो घर भदास वार्ड नंबर 7 थाना मुफस्सिल जिला खगरिया (3)छोटी किन्नर उम्र 20 वर्ष पिता विनोद पासवान घर कमलपुर थाना +जिला खगड़िया बताया । आगे पूछताछ में गिरफ्तार तीनों किन्नर ने बताया कि हम लोग यात्री से पैसा मांग रहे थे उसीमें एक यात्री का परिवार था जो भड़क गया और मारपीट करने लगा जिसका इन लोगों ने प्रतिरोध किया। मामले में गिरफ्तार तीनों किन्नर ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया इसके बाद तीनों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर कांड संख्या- 260/24 – 262/24 u/s- 144(b), 147, 145 Rly Act दर्ज किया गया है। अवगत कराना है कि आरपीएफ पोस्ट खगड़िया द्वारा किन्नरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाता है, जिसमें वर्ष 2023 में कुल 87 किन्नरों के गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जबकि वर्ष 2024 में जनवरी से अब तक कुल 21 किन्नर को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।