जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान,सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, साथ आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया सर्कुलेटिंग एरिया में अभियान चलाकर कुल – 3 बाइकर्स को नो पार्किंग एरिया में अनाधिकृत रूप से बाइक पार्क किए जाने के जुर्म में जबकि 02 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार चारों बाइकर्स के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।