जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ आरक्षी जितेंद्र कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान खगड़िया स्टेशन पर गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 10:00 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकी गाड़ी संख्या 05275 सहरसा समस्तीपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक लेडिस पर्स लाल रंग का लावारिस हालत में गिरा हुआ बरामद हुआ उसके बाद लेडिस पर्स के बारे में ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछा गया सभी ने लेडिस पर्स के बारे अनभिज्ञता जाहिर की इसके बाद निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को अवगत कराते हुए बरामद लेडीज पर्स को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया जहां देखा गया कि उसमें कुल ₹1000 एवं चार चांदी के अंगूठी है । समय करीब 10:30 बजे एक महिला पोस्ट पर रोते हुए आई और अपना परिचय राधा देवी उम्र करीब 60 वर्ष वसिष्ट सिंह , सा०- सनहा परोरा, वार्ड नंबर 9 थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय के रूप में देते हुए बताई कि अभी कुछ देर पहले मेरे लेडिस पर सहरसा समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन में कहीं गिर गया है , यात्रियों से सूचना पाकर मैं पोस्ट पर आई हूं । तत्पश्चात बरामद लेडीज पर्स को उक्त महिला द्वारा अपना होना पहचान किया तथा उसमें रखा ₹1000 एवं चार चांदी की अंगूठी सही सलामत पाया , जिसे उचित जांच पड़ताल एवं पहचान के उपरांत बरामद सामान को महिला को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है । महिला ने अपना सामान पाकर बहुत ही खुशी जाहिर की और आरपीएफ खगड़िया को धन्यवाद दिया ।


