27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 पूर्णिया में यशवन्त हुए सम्मानित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 पूर्णिया में यशवन्त हुए सम्मानित। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 पूर्णिया के द्वारा लगातार 57 दिनों से चलायें जा रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आज पुरस्कार वितरण समारोह पूर्णिया ई होम ग्राउंड में था। इसी क्रम में पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजिव मिश्रा व अन्य अतिथियों के द्वारा नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त को पुष्प गुच्छ और अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व खगड़िया जिला में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए मिला। मौके पर मौजूद मंच संचालक व पूर्णिया क्रिकेट के सफल प्रशिक्षक हरिओम झा, टारगेट जी एम चेस क्लब पूर्णिया के संस्थापक सचिव अमृत साजन, खगड़िया के दिपक कुमार तीबारी, शतरंज खिलाड़ी कुमारी आयुषि प्रिया, मंयक कुमार, रीतेश कुमार, स्वेता कुमारी एवं खेल प्रेमी थे। सम्मान मिलने पर बधाई देनेवालौं में शतरंज प्रशिक्षक जे के जवाहर, शारारिक शिक्षक राजेश आंनद, अभय कुमार विक्की, विवेक भगत इत्यादि हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें