26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

गया के गांधी मैदान में आज से शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना द्वारा राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज गया के गांधी मैदान में हुआ। मेले का उद्घाटन गया के जिलाधिकारी श्री त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया। मौके पर गया के उप विकास आयुक्त(डीडीसी) श्री विनोद दूहन भी मौजूद रहें। जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम कहा कि इस 10 दिवसीय मेले में पूरे राज्य की 115 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों ने भाग लिया है। साथ ही खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,पी०एम०ई०जी०पी०,जीविका समूह एवं दूसरी संस्थाओं का स्टॉल लगाया गया है।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना व उद्योग के अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों के लिए ऐसे मेले का आयोजन एक अच्छी पहल है। इस तरह के प्रदर्शनी का लाभ उठाने के लिए लोगों को मेले में आना चाहिए।हर काउंटर पर बिहार उत्पादित अलग-अलग हस्त निर्मित एवं आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है जो उपभोक्ताओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है। यह मेला 24 नवम्बर से 03 दिसंबर 2023 तक चलेगा और प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा।बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं ने भाग लिया है।मेला में हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट की 60 संस्थाओं द्वारा बिहार में उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है। इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रचार-प्रसार तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिले।खादी और ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार में भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। इसके लिए आज हमलोगों को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है, हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लें, की कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें