जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों के संबंध में चल रहे विधिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत कोडौना थाना में दिनांक 16 मार्च 2023 समय 5:00 बजे संध्या में अज्ञात बालक उम्र करीब 7 वर्ष रंग सांवला पहनावा लाल रंग का शर्ट एवं ब्लू जींस व उजला रंग के जूते में भटकते बालक थाना परिसर में आया पी टी सी आरक्षी नंदन कुमार सिंह गुमशुदा बालक से पूछताछ किया लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी उपस्थित पुलिसकर्मी को नहीं दिए और न ही कोई संतोषजनक बातें बतलाई बच्चों को बोलने में असमर्थ पाया गया इसके बाद थानाध्यक्ष पवन कुमार दास द्वारा नन्हे कुमार सिंह पी टी सी आरक्षी के लिखित आवेदन पर सनहा दर्ज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा खोए हुए बच्चों की सूचना
एवं विधिक सहायता दिलाने के लिए प्रतिनियुक्ति पारा विधिक स्वयंसेवक राकेश कुमार को सूचित गया। पारा विधिक स्वयंसेवक एवं पी टी सी आरक्षी जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विनोद पांडे से संपर्क स्थापित कर सुरक्षित खोए हुए बालक को सुपुर्द किया गया जिला बाल कल्याण समिति ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को समन्वयक ,नन्हे कदम, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान जहानाबाद को अपने संरक्षण में सुरक्षित रखने के लिए आदेश पारित किया गया जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष द्वारा बच्चों को उसके उचित अभिभावक के तलाश करने एवं सुरक्षित रूप से सुपुर्द करने के लिए सभी विधिक प्रक्रिया की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


