26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

जहानाबाद के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा के निधन के उपरांत श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद– नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदरणीय स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा का लंबी आयु के कारण निधन के उपरांत आज दिनांक 27 नवंबर 2023 को श्राद्ध कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के टीम ने भाग लेकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया, तथा भगवान बुद्ध से कामना की गई की उनके महान दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करेंगे, तथा उनके परिवार वालों को धैर्य प्रदान करें। मौके पर एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान, एवं जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि इस महान शख्सियत की समाज सेवा और इनके जीवन काल के कार्यों को भुलाई नहीं जा सकती है ,और खास करके एससी/ एसटी कर्मचारी संघ इनका बहुत ही स सुक्रगुजार है कि इन्होंने नगर परिषद के अध्यक्ष किल में अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थापना में अहम भूमिका अदा कर किए थे ,इन्हीं के द्वारा नगर परिषद से प्रतिमा लगाने हेतु आदेश निर्गत करवाए थे, जबकि एक विशेष समाज द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया गया था, कि अंबेडकर चौक पर बाबा साहब का प्रतिमा न लगे। फिर भी इन्होंने साहस दिखाते हुए विरोधियों का नजर अंदाज कर इन्होने बाबा साहब के प्रतिमा लगाने में अहम भूमिका निभाई । श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वालों में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव राम जीवन पासवान, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला ,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ,वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें