27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

मानसी बाजार में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर डीएम ने दिया शक्त निर्देश, चलेगा बुलडोजर

*मानसी बाजार में अतिक्रमण को लेकर डीएम एसडीओ का दौरा*

*पांच दिसंबर तक मानसी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का दिया अल्टीमेटम*

*अतिक्रमण को हटाने को अधिकारियों को दिया निर्देश*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी बाजार में अतिक्रमण को हटाने को लेकर डीएम अमित पाण्डेय ने एसडीओ अमित अनुराग सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मानसी बाजार का लिया जायजा। खगड़िया जिले के नगर पंचायत मानसी के मानसी बाजार में लगातार जाम लगने से आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी।जबकि कुछ दिन पूर्व में खगड़िया के पूर्व एसडीओ द्वारा मानसी बाजार को आधा अधूरा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।जिसके बाद भी जाम की समस्या बनी हुई थी।लेकिन अब उम्मीद है को जल्द मानसी बाजार के लोहिया चौक से लेकर भवगती स्थान होते हुए बलहा के खिरनीया मोड़ तक मानसी बाजार के सभी दुकानदार के द्वारा सड़क के दोनो तरफ से सड़क को अतिक्रमण कर लिया है ।जिस कारण आने जाने वाली लोगो को जाम की समस्या बनी हुई है।हालांकि सड़क की चौड़ाई भी मात्र 18 फिट है।लेकिन अब अतिक्रमण मुक्त होने से सरक की चौड़ाई 42 फिट हो जाएगी।वही बुधवार को खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडेय ने अधिनिष्ट अधिकारी को साथ मानसी बाजार का जायजा लिया है।इसके बाद सभी दुकानदार से मिलकर मानसी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कहा है।वही डीएम ने सभी दुकानादार को कहा की पांच दिसंबर तक मानसी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करे नही तो मजबूरन बुलडोजर चलाना पड़ेगा। इसी को लेकर बुधवार को डीएम सहित एडीएम राशिद आलम, एसडीओ अमित अनुराग,जिला भू अर्जन पदाधिकारी देवनारायण,मानसी के प्रभारी सीओ राजन कुमार, अमीन ने मानसी बाजार को अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार को कहा है अगर अपने मन से दुकानदार चिन्हित जगह से खाली नही करेगे तो पांच दिसंबर के बाद मानसी बाजार में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर बुलडोजर चलेगा।वही मौके पर नगर पंचायत मानसी के उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन से खगड़िया डीएम ने सहयोग करने का अपील किया है।वही सुमन ने कहा की सभी दुकानदार को कहा जायेगा की निर्धारित समय से पहले चिन्हित जगह तक खाली कर दे। पूछे जाने पर डीएम ने बताया की स्टाल सरकारी जमीन पर बना है, सड़क की चौड़ीकरण को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है, डीएम ने 28 दिसम्बर के अंदर मानसी बाजार में बने सभी स्टालों को हटाने का बात बताया। मौके पर डीएम , एसडीओ,सीओ, अमीन सहित जिला के कई पदाधिकारी सभी दुकानदार मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें