34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिलाधिकारी आगामी आज गोपाष्टमी महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 135 वे गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन आगामी 21 नवंबर यानी आज  जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे एवं आरक्षी अधीक्षक अमितेश कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। गौशाला कमेटी के मंत्री प्रदीप कुमार दहलान ने इस संबंध में बताया कि 21 से 30 नवंबर तक आयोजित गोपाष्टमी उत्सव का उद्घाटन गौशाला परिसर में सायं चार बजे किया जाएगा। उद्धाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता मोहम्मद राशिद आलम एवं डी डीसी संतोष कुमार रहेंगे। श्री दहलान ने बताया कि गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित गौशाला मेला की विधि व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई एवं विभागीय प्रदर्शनी लगाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र दे दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें