26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद में दो दिवसीय बीसी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

सखी दीदी का रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीसी श्रीमती कंचन कुमारी झा, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार, डीपीएम जीविका श्रीमति अनीता कुमारी ,आर सेटी निदेशक श्री नागेश्वर कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें 27 बीसी सखी दीदी ने भाग लिया। इस मौके पर जॉब मैनेजर, अपराजिता कुमारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, पूजा कुमारी संकाय सदस्य अजय शर्मा, सूरज कुमार कार्यालय सहायक, किंतु कुमारी और राकेश कुमार इस मौके पर उपस्थित रहे। इस मौके पर एसडीसी बैंकिंग श्रीमति कंचन कुमारी झा अपने संबोधन में सभी को अच्छे से ट्रेनिंग लेने की सलाह दी साथ ही सभी को वेहतर बैंकिंग सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित की। इसके साथ साथ मैडम ने मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूकता अभियान भी चलाईं और अपना मताधिकार का प्रयोग सही ढंग से करने के लिए सलाह भी दिए और साथ ही शपथ भी दिलाई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें