जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया प्राथमिक विद्यालय सारो उत्तर माड़र खगड़िया के बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में सुन्दर होली , सुरक्षित होली विषय पर परिचर्चा व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए यशवन्त ने कहा कि खुशियों का त्यौहार, आपसी मीलन का त्यौहार , होली एक जिवन्त त्यौहार है , इसे जमकर मनाना चाहिए , परन्तु हमें ये भी ध्यान रखना है कि अति उत्साह में किसी का नुकसान ना हो। हमें प्राकृतिक रंगों से सावधानी पुर्वक ही होली खेलनी चाहिए। ऑख, मुंह, नाक बचाकर सुरक्षित होली खेलनी चाहिए तभी हमारा होली सुन्दर होली सुरक्षित होली कहलायेगा। दियरा क्षेत्र में स्कूल की अच्छी व्यवस्था देखकर यशवन्त ने कहा कि वाकई मे बिहार में बहार है और अब हर जगह नितीश कुमार है। मानसी प्रखण्ड नशा मुक्त भारत के सचिव अजित कुमार सिंह ने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है, ऐसे में जरूरत से ज्यादा रंग और पानी के प्रयोग से हमारी तवियत खराब हो सकती है। बच्चें ज्यादा पानी के प्रयोग से बचें। ग्रामीण और दियरा क्षेत्र में छोटे छोटे बच्चों का इन दिनों खैनी, बीड़ी पीने की ज्यादा सीकायत आ रही है, इसे मद्देनजर देखते हुए बच्चों को इससे दुर रहने कि बात बताया गई। प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा, शिक्षिका अनिता कुमारी, राजनंदनी कुमारी, चन्द्रा ज्योति, श्रुति रानी ने भी बच्चों को सुन्दर होली, सुरक्षित होली के सम्बन्ध में बिस्तार पुर्बक बताया गया। उत्कृष्ट छात्र, छात्राओं को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामग्री दिया गया। इनका नाम इस प्रकार है रुकमणी कुमारी, प्रिति कुमारी, चांदनी कुमारी, आशिका कुमारी, पुरूषोत्तम कुमार, गुलशन कुमार, साकेत कुमार, विक्रम कुमार, मौके पर दर्जनों छात्र एवं छात्राऐ मौजूद थे।


