34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम, देर रात पत्रकार की हत्या

जगदूत न्यूज मुजफ्फरपुर से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट मुजफ्फरपुर में अपराधियो के हौसले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे है।अब मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक पत्रकार की चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना उनके घर के पास ही हुई। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मारीपुर की है। मृतक पत्रकार की पहचान शिवशंकर झा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर रात अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर चाकुओं से दर्जनों वार किए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्रकार शिवशंकर झा को घटनास्थल से उठाकर एसकेएमसीएच पहुंचाया, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस ने घटना की सूचना उनके घर वालो को दी। जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी।वही घटना को लेकर पत्रकार में आक्रोश व्याप्त है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें