26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

स्वामी सहजानंद सरस्वती की 74 में पुण्य तिथि के अवसर पर योगेंद्र भवन खगड़िया में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महान स्वतंत्रता सेनानी अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की 74 में पुण्य तिथि के अवसर पर योगेंद्र भवन खगड़िया में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । विचार गोष्ठी को संबोधित करते बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष कां प्रभा शंकर सिंह ने कहा आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सानिध्य में रहकर लगातार आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती को बिहार राज्य किसान सभा खगड़िया जिला परिषद की की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूंl उन्होंने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती आजादी के बाद पूरे देश और खासकर यूपी बिहार में खेती एवं किसानों की जन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले अग्रणी योद्धा थे l उन्होंने बिहटा में किसानों से सहयोग लेकर आश्रम का निर्माण किया l विचार गोष्ठी को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव का प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के हक और अधिकार के लिए अंग्रेजों के खिलाफ किसानों को संगठित करके आंदोलन करने का काम कियाl किसानों के सवालों को लेकर आंदोलन के सिलसिले में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा lउन्होंने काशी में जाकर 1907ईस्वी में सन्यास ग्रहण कियाl इनका जन्म 1889 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निज महाशिवरात्रि के दिन हुआ थाl किसानों के समस्याओं को लेकर मुख्य रूप से बिहार यूपी के किसानों के समस्याओं का संकलन कर उस जमाने के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक लंबी लड़ाई की शुरुआत की थी एवं किसानों के अधिकार दिलवाने के लिए कई बार जय जीवन व्यतीत कियाl ऐसे महान सन्यासी स्वामी सहजानंद सरस्वती के 74 में पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खगड़िया जिला परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूंl अखिल भारतीय किसान सभा खगड़िया जिला सचिव साथी रविंद्र यादव ने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती के 74 में पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा का बड़े पैमाने पर सदस्य बनाकर किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए जिला सम्मेलन को सफल करना स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी l विचार गोष्ठी अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र चौधरी, बिहार महिला समाज की खगड़िया जिला सचिव माला देवी, किसान नेता अशोक कुमार सिंह, सुबोध राय, शंकर यादव, खेत मजदूर नेता रोहित सदा, राधेश्याम तांती, विष्णु देव शर्मा, परमेश्वर मुखिया, महिला नेत्री बबीता देवी, जगतरण देवी, प्रमोद राम, किसान मजदूर महिला संगठन के नेताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के तेल चित्र पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित किए विचार गोष्ठी का अध्यक्षता साथी प्रभाशंकर सिंह के द्वारा किया गयाl।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें