जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया इंटर साइंस में भी 25 छात्रों ने प्रथम श्रेणी पाकर रचा नया कीर्तिमान पूर्वी ठाठा (मानसी), खगड़िया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में सनराइज कोचिंग सेंटर, पूर्वी ठाठा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मैट्रिक परीक्षा में संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य राज ने 469 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की और संस्थान का परचम लहराया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। आदित्य राज के साथ-साथ अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए। इनमें रितिका (433), राहुल (439), अमित (430), सत्यम (422) और मृत्युंजय (427) प्रत्युष (425) सहित कई छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एक बार फिर साबित हुई। इंटर साइंस में भी शानदार उपलब्धि, केवल मैट्रिक ही नहीं, बल्कि इंटरमीडिएट (विज्ञान) में भी सनराइज कोचिंग का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। परीक्षा में शामिल 30 विद्यार्थियों में से 25 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह सफलता संस्थान के अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
निदेशक और शिक्षकों की मेहनत रंग लाई संस्थान के निदेशक श्री देवराज गंधर्व एवं अनुभवी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया। परिणाम घोषित होने के बाद निदेशक एवं शिक्षकगणों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। क्या बोले निदेशक निदेशक श्री देवराज गंधर्व ने कहा, यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अनुशासित वातावरण और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। बधाइयों का तांता इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सनराइज कोचिंग परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं।
सनराइज कोचिंग का ऐतिहासिक परिणाम, मैट्रिक में आदित्य राज ने 469 अंक लाकर किया नाम रोशन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


