26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मानसी आरपीएफ ने आभियान चला कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर महिला कोच में सफर करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दिव्यांग कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब कि SLR कोच में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वही एक व्यक्ति को बिना टिकट के यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। और चैन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही प्रेम कुमार झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशा खुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें