34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन,शोक

JNA/अनिल वर्मा/अजय वर्मा
झारखंड आंदोलन के अग्रनी भुमिकाओं का निर्बाहन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन को किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।इधर दिल्ली से जेएनए के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्हें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से जाना जाता है। 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने अपने संघर्षमय जीवन से न केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी बने। लेकिन उनकी कहानी, जो एक छोटी सी चिड़िया की मौत से शुरू हुई, आज भी हर किसी को अहिंसा और संघर्ष की राह दिखाती है।वहीं कई राजनीतिक हस्थियों ने निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने का लगातार समाचार मिल रहे हैं ।बोकारो से मिथलेश जायसवाल ने उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें