जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त की अध्यक्षता में आज मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में पन्द्रहवीं नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। यह दौड़ बालक व बालिका वर्ग में 200 मीटर का अलग अलग कराया गया। यशवन्त ने खिलाड़ियों, धावकौं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युथ पॉवर, नशा मुक्त पॉवर होना चाहिए तभी समाज का संर्वागीक विकास होगा। बालिका वर्ग के 200 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में सुनिता कुमारी प्रथम स्थान, मौसम कुमारी द्वितीय स्थान, प्रीति कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ये तीनों धाविका उच्च विद्यालय अमनी की छात्रा हैं।
प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए गए धाविका को राजमाता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रमाण पत्र व मैडल देकर मुख्य अतिथि खगड़िया जिला जद यु के महासचिव हिरानन्द सिंह व, विशिष्ट अतिथि खिलाड़ी स्नेहा कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं बालक वर्ग 200 मीटर में आर्यन राज प्रथम रहे, द्वितीय स्थान पर रवि कुमार व तृतीय स्थान पर आंशु कुमार रहें। ये तीनों धावक चकहुसैनि पंचायत के हैं। इनको मुख्य अतिथि लेह लद्दाख़ में पोस्टेड आर्मी मेन किशोर कुमार कुणाल व विशिष्ट अतिथि कौशिक कुमार के हाथों प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद दौड़ प्रतियोगिता के निर्णायक शंकर कुमार सिंह, सम्मानित अतिथि अभिषेक कुमार सिंह, बाल धावक राम ईश्वर कुमार, टिंकू कुमार, गुड़िया कुमारी के अलावे दर्जनों खेल प्रेमी थे। नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि कल अन्डर 11 के बालक व बालिका 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेगें।
बालिका वर्ग के 200 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में सुनिता कुमारी प्रथम, मौसम कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त कि
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


